फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क का काम, होगी जांच

Wed, 05 Oct 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुणवत्ता विहीन काम होने पर सड़क का रुका काम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील मुख्यालय से रूरा, मंगलपुर, रसधान, मुंगीसापुर कस्बों की ओर जाने वाले मार्गों का पीडब्लूडी द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है। डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग पर निर्माण कार्य गुणवत्ता की कमी को लेकर कस्बावासियों ने काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से मानक के अनुसार कार्य कराने की मांग की है। घटिया निर्माण कार्य की शिकायत मुख्यमंत्री व डीएम को फैक्स से भेजी है।
विज्ञापन



बताते चलें कि छह वर्ष पूर्व उक्त सभी मार्गों का प्रधानमंत्री रोजगार गारंटी योजना के तहत निर्माण कार्य कराया गया था। डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग निर्माण में  घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग की पूर्व में कई लिखित शिकायतें हुई थीं,  लेकिन शिकायतों की जांच ठंडे बस्ते में दब गई। उक्त मार्ग पर पीडब्लूडी द्वारा दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया गया। निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है।


कस्बे के शिवम  चतुर्वेदी, सपा नेता जवाहर सिंह यादव, सपा ब्लाक अध्यक्ष लाड़ले खान, जमील  खान, डॉ. गोविंद यादव आदि ने मामले की शिकायत डीएम व मुख्यमंत्री से की है।
विज्ञापन



वहीं महेंद्र सिंह यादव ने एसडीम सुरजीत सिंह से सड़क  निर्माण में सामग्री गुणवत्ता विहीन प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए काम रुकवाने की मांग की। एसडीम ने कार्य रुकवाकर अवर अभियंता पीडब्लूडी शाहनूर रहमान से जांच रिपोर्ट तलब की है। अवर अभियंता ने बताया कि  डेरापुर-मुंगीसपुर सड़क पर मार्ग के निर्माण की स्वीकृति धनराशि के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें