फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 28 Jul 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील में राशन न मिलने पर हंगामा करते ग्रामीण।
विज्ञापन
पूर्ति विभाग की ढुलमुल कार्यप्रणाली के कारण तहसील क्षेत्र के गांव चिलौली के मजरा सुजनीपुर व गहोवा ग्रामीणों के राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील जाकर उप जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। ग्राम प्रधान सियादुलारी के साथ एसडीएम में तमाम महिलाएं व पुरुष पहुंचे।
विज्ञापन


यहां हक व हितों के लिए प्रदर्शन किया। सुजनीपुर व गहोवा निवासी कमला, पिंकी, केशवती, सुनीता, विनीता, नन्ही, नंखी, रानी सहित कई महिलाओं ने बताया कि उनके परिवारों के पास राशन कार्ड नही है। सूची में भी नाम नहीं आया है, जिससे खाद्यान नही मिल पा रहा है।

कोटेदार व अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए पर कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं हो रही है। इस वजह से पात्र होने के बाद भी उन लोगों को खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ नही मिल पा रहा है। एसडीएम सुरजीत सिंह ने मामले की जांच कराकर राशन उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें