क्षेत्र के निगोहा गांव में मंगलवार देर रात भाई की डांट से क्षुब्ध किशोरी ने जहर खा लिया।
हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया, हैलट अस्पताल ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। निगोहा गांव निवासी लालू और शिवप्रसाद पुत्रगण सोबरन अपनी मां और बहन संग रहते हैं।
लालू नशे का आदी है, मंगलवार रात नशे की हालत में घर आने पर दरवाजा देरी से खोलने को लेकर 16 वर्षीय बहन अलका से कहासुनी हो गई। जब भाई शिवप्रसाद ने मना किया तो वह उससे भी उलझ गया। घटना से क्षुब्ध अलका ने रात में ही किसी समय जहर खा लिया, हैलट ले जाते समय मौत हो गई। एसओ राकेश यादव ने बताया कि गृह कलह के कारण जहरीला पदार्थ खाया है।