पुलिस के हत्थे एक शातिर चोर गैंग हत्थे चढ़ा। गैंग लीडर समेत चार अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचकर उनके कब्जे से विभिन्न स्थानों से चुराए आठ किलो चांदी तथा 400 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान गैंग लीडर व सदस्यों ने जिले में हुई 13 चोरियों का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक पुष्पाजंलि ने बताया कि कुछ माह से विभिन्न थाना क्षेत्रों में बंद पड़े मकानों और दुकानों मेें चोरों ने वारदातों को अंजाम दिया था, उनमें अकबरपुर व रूरा थाना क्षेत्रों में 13 चोरी की घटनाएं, डेरापुर थाना के गलुआपुर व कस्बा मूसानगर स्थित सर्राफ की दुकान में चोरी की घटनाएं शामिल हैं। इन घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को गठन किया गया था।
शनिवार रात आघू कमालपुर रोड पर बंबी के पास छापा मारकर चोरों के सरगना लालाराम उर्फ राजू पुत्र चरण लाल निवासी टिकमापुर थाना सजेती, हाल निवासी काशीराम कालोनी आलमचंद्रपुर, श्रीबाबू पुत्र राजाराम निवासी अलमापुर, सुनील उर्फ छोटू पुत्र बलीराम निवासी बरीडारी बकेवर, फतेहपुर, राजन उर्फ सौरभ पुत्र संतोष भदौरिया निवासी रनियां थाना अकबरपुर को दबोचा।
अभियुक्तों के कब्जे से तमंचा, कारतूस, वारदात के दौरान प्रयुक्त किए जाने वाले औजार आदि बरामद किए। वहीं निशानदेही पर राधा देवी पत्नी संतोष भदौरिया के घर से आठ चोरियों का माल बरामद किया।
एसपी ने बताया कि पकड़े गए गैंग सदस्यों का साथी राहुल उर्फ बौआ मौके से भाग निकला। पूछताछ में गैंग लीडर लालाराम उर्फ राजू ने अपने साथियों मोनू भदौरिया निवासी उदितपुरा कोतवाली देहात भिंड, प्रीतम निवासी झल्ला थाना सजेती व विक्की निवासी सिविल लाइन, इटावा के बारे में बताया।
इस तरह देते थे वारदातों को अंजाम- कानपुर देहात। पुलिस के हत्थे चढे़ गैंग लीडर लालाराम ने बताया कि वह चोरी करने सें पहले साथी सुनील उर्फ छोटू के साथ कस्बा में घूमकर बंद पड़े मकानों को देख लेता थे। शाम साढ़े सात बजे के बाद इन मकान के पीछे खेतों में साथियों के साथ रात डेढ़ बजे तक का समय काटते थे। तत्पश्चात मकान में चोरी कर भाग जाते थे।