कोतवाली में जानकारी देती मृतका की मां
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र के लगड़ेपुर्वा गांव निवासी एक नवविवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे कानपुर हैलट ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। विवाहिता की मौत होते ही परिजन फरार हो गए। कोतवाली में मृतका की मां ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने परिजनों से बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया।
लगडेपुर्वा निवासी रामकिशन ने बताया कि घर में कोई नही था। उसकी बहू रोहनी (19) ने घर में आग लगा ली। आग बुझाकर उसे सीएचसी ले आए, जहां से डा. शिवम ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मौत हो जाने पर मायके पक्ष के लोगों के आ गए। वह मारपीट के भय से चला गया। शव को कोतवाली लाया गया।
मृतका की मां सजेती थाना क्षेत्र के गौरा टिकवांपुर निवासी मानसिंह की पत्नी ममता यादव ने बताया कि पुत्री रोहनी की शादी 18 अप्रैल को कृष्णकुमार से की थी। शादी के बाद से दहेज की मांग पर पति, ससुर रामकिशन, चचिया ससुर राधाकिशन, ननद पूनम, कल्पना, किरन, चचिया सास राधा उसका उत्पीड़न करती थी। उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप लगाया कि शनिवार को जलाकर मारडाला है।
कोतवाल जितेंद्रकुमारसिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। ससुर को हिरासत में लिया गया है। वहीं नायब तहसीलदार संजयकुमार सिंह ने पहुंच कर शव का पंचायत नामा कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।