फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद पीर बाबा के उर्स पर उमड़े जायरीन

Fri, 08 Apr 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उर्स के दौरान दुआ करते जायरीन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
चौबेपुर के मरियानी गांव स्थित हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक सैयद हिदायत अली शाह (आजाद पीर बाबा) का सालाना उर्स गुुरुवार को संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले उर्स में दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे जायरीनों ने चादरपोशी की। मरियानी गांव में जीटी रोड स्थित आजाद पीर बाबा का 77 वां उस पांच अप्रैल से शुरू हुआ।
विज्ञापन


इसमें दिल्ली से आए नवील अख्तर ने श्रद्धा भाव अपने विचार रखे। इसी तरह बनारस से आए चांद वारसी और दानिश, मोनिश कादरी रामपुरी ने बाबा की चौखट पर कलाम पेश कर श्रोताओं का दिल जीता। कार्यक्रम में भारत की सलामती के लिए एकता और अखंडता की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में सैयद अजहर मुन्ना, मो. हनीफ, सैयद मो. ताज, जिआउद्दीन आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें