फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी-100 गाड़ी से घायल युवक की हालत गंभीर

Mon, 16 Jan 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यूपी 100 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र में यूपी-100 की गाड़ी से घायल बाइक सवार सत्येंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। गत शनिवार को गाड़ी की टक्कर लगने से घायल हुए युवक को पुलिस कर्मियों ने हैलट में भर्ती करवाया था। रविवार को कोतवाली शिवली में घायल के पिता देशराज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद गाड़ी को कोतवाली में खड़ी करवा ली है।
विज्ञापन


शनिवार को बाइक में टक्कर लगने के बाद यूपी -100 पर सवार पुलिस वाले घायल सत्येंद्र को हैलट अस्पताल में भर्ती कराने चले गए। बढ़हिनपुरवा गांव में सूचना के बाद गांव वालों ने मैथा पुलिस चौकी का घेराव किया था। घायल सत्येंद्र के पिता देशराज ने रविवार को

कोतवाली शिवली में बताया कि हैलट में उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई है।  इसके बाद कानपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें