फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों पर चढ़ा बेकाबू ट्रक

Fri, 24 Mar 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रनियां पड़ाव स्थित दुकानों के टट्टर व टीनशेड को कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने सात दुकानों के टट्र को टीन को उड़ाते हुए भाग गया। साथ ही हाईवे के किनारे लगा एलटी लाइन का लोहे का पोल भी उखाड़ डाला। घरों में जोर की धमक लगने से लोग हाईवे पर आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन



रनियां पड़ाव में हाईवे किनारे तक दुकानें बनी हुई हैं। दुकानों में पान मसाला, फू लों की दुकान, जनरल स्टोर, टेलीकॉम, बर्तन भंडार और स्वीट हाउस आदि कई दुकानें हैं। सभी दुकानदारों ने तेज धूप होने से अपनी दुकानों के बाहर टीन और टट्टर छाए हुए थे। बुधवार की देर रात कानपुर से अकबरपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने 7 दुकानों के टट्टर और टीन उखाड़ता हुआ भाग गया। घरों में तेज धमक होने से सो रहे लोग आननफानन से हाईवे पर आए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।


वहीं, ट्रक की चपेट में एलटी लाइन का पोल टूट जाने से 15 घंटे बिजली न आने से लोग परेशान हो गए। रातभर मच्छरों और गर्मी की मुसीबत सहते रहे। वहीं, सुबह होते ही रनियां पड़ाव और बाजार के लोगों को पानी भरने के लिए परेशानी उठानी पड़ी। एलटी लाइन का पोल टूट जाने से रनियां पड़ाव और बाजार की 15 घंटे तक बिजली प्रभावित रही। इस संबंध में रनियां चौकी प्रभारी विनोद कुमार पिप्पल ने बताया कि मौके से ट्रक फ रार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें