फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक रेलवे क्रासिंग का बूम फिर खराब

Thu, 23 Mar 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झींझक। रेलवे फाटक में खराबी आने से झींझक-रसूलाबाद रोड़ पर करीब बीस मिनट तक यातायात ठप रहा। वहीं, जाम में फाटक के दोनों तरफ  वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन


झींझक  रेलवे फाटक संख्या 1बी पर ड्यूटी पर मौजूद गेटमैन मनराज 3:45 बजे रेलवे फाटक खोलने के बाद 3:50 बजे फाटक बंदकर रहा था, तभी डाउन लाइन का बैरियर बंद नही हो सका। इससे अप और डाउन लाइन के सिग्नल लाल हो गए। गेटमैन ने आनन फानन स्लाइडर बूम लगाकर ट्रेनों का संचालन जारी रखा। फाटक में खराबी होने से झींझक-रसूलाबाद रोड पर क्रासिंग के दोनों तरफ  वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम में फंसे वाहनों में बैठे लोग करीब बीस मिनट तक परेशान रहे। बीस मिनट बाद दोबारा फाटक खुलने पर यातायात सुचारु रूप से शुुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन जाम से मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


झींझक स्टेशन अधीक्षक आरआर मीणा ने बताया कि डाउन लाइन तरफ  के गेट के बैरियर में खराबी होने से बीस मिनट तक स्लाइडर बूम लगाया गया था। बीस मिनट बाद गेट को दोबारा खोलने और बंद करने पर गेट ठीक हो गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें