झींझक नहर पुल पर लगे जाम का नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
भाई दूज के त्योहार के चलते मंगलवार को झींझक नहर पुल पर लगे जाम से झींझक- रसूलाबाद मार्ग अवरुद्ध हो गया। वाहन चालकों के सवारियों को बैठाने के चक्कर में बीच सड़क में वाहन खडे़ करने से जाम की स्थित भीषण हो गई। बाद में पहुंचे चौकी के एक सिपाही ने जाम को खुलवाया।
मंगलवार को भाई दूज के चलते सड़क पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। वाहन चालक सवारियां बैठाने के लिए वाहन को सड़क पर आड़ा-तिरछा लगाए थे। नहर पुल के पास सवारी लेने के लिए एक बस चालक ने बस को बीच सड़क पर खड़ा दिया। इससे तिराहा होने के कारण वाहन की लंबी लाइन गई। जल्दी निकलने की आपा-धापी में वाहन फंस गए।
नहर पुल के सकरा होने से वाहन जस के तस वहीं खड़े रहे। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए भी ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी। जाम की सूचना पर पहुंचे चौकी का मात्र एक सिपाही मौके पर पहुंचा। आडे़-तिरछे खड़े वाहनों को किनारे लगवाकर झींझक-रसूलाबाद मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया।