कृष्णा ढाबा के पास दिल्ली से कानपुर जा रही कार का टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें कार सवार दंपति और उनके परिचित घायल हो गए।
शनिवार को कानपुर नगर के पनकी निवासी अंजनी बाजपेई पत्नी प्रियंका व साथी अंकुर पुत्र रमेश चंद्र निवासी कुरेहा थाना ककवन के साथ कार से कानपुर आ रहे थे।
जैसे ही उनकी कार बिहार चौकी के कृष्णा ढाबा के पास पहुंची, तभी कार का अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पलटते हुए विपरित लेन में पहुंच गई।
इस दौरान कार का एयर बैग खुल जाने से तीनों की जान बच गई। सूचना पर बिहार घाट पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान आधा घंटा तक सड़क पर जाम लगा रहा। इसके बाद पुलिस ने वाहनों को निकालकर जाम खुलवाया।