फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चली गोली, दो युवक जख्मी

Sun, 09 Jul 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलपुर थाना क्षेत्र में संदलपुर कसोलर मार्ग पर दो पक्षों के बीच गोली चलने से दो युवक जख्मी हो गए। उनको हवासपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। गोली चलने के सूचना पर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह भी कसोलर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। पांच महीने पहले बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर तनातनी बताई गई है।
विज्ञापन


कसोलर निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि उनके व गांव के ही अनिल दीक्षित के बच्चों में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया था। थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता करा दिया था। इसके बाद भी अनिल दीक्षित व उनके पुत्र खुन्नस मानते रहे। सर्वेश कुमार का कहना है कि शनिवार को सवेरे उनका पुत्र अश्वनी (24) रसोईं गैस का सिलेंडर लेने बाइक से जगन्नाथपुर गांव गया था।

वापस आते वक्त संदलपुर मार्ग पर पुलिया के पास पहले से घात लगाये अनिल दीक्षित, उसके पुत्र हिमांशु व प्रांशू ने अश्वनी को रोककर मारपीट की और तमंचे से गोली मार दी। गोली उसके सिर में लगी। वहीं प्रांशू (23) का कहना था कि वह घर से संदलपुर जा रहा था। रास्ते में मिले अश्वनी समेत तीन लोगों ने उसे घेरकर तमंचे से गोली मार दी जो उसके हाथ में लगी। सूचना पर पहुंचे संदलपुर के चौकी इंचार्ज शमशेर बहादुर सिंह ने जख्मी हुए दोनों युवकों को हवासपुर सीएचसी पहुंचाया। उधर, घटना की सूचना पर डीएसपी सिकंदरा के रामकृष्ण मिश्र, डेरापुर के अजय श्रीवास्तव, थाना इंचार्ज राज कुमार राठौर और सिकंदरा, मंगलपुर, डेरापुर के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। थाना इंचार्ज ने कहा है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हमले में प्रयुक्त तमंचा तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें