फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरती न मिलने पर दो युवकों को किया जख्मी

Thu, 16 Feb 2017 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ककवन रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में बुधवार की देरशाम शादी समारोह में बाराती पक्ष को इमरती देर से मिलने पर लड़की पक्ष के दो युवकों को आधा दर्जन लोगों ने पीट दिया। इसके बाद युवकों ने ईंट-गुम्मे चलाना शुरू कर दिया। समारोह में भगदड़ मच गई। वहीं, पुलिस के पहुंचने से पहले मारपीट करने वाले युवक भाग निकले।
विज्ञापन


बिल्हौर कोतवाली के पीछे बुधवार की रात ककवन रोड स्थित दीप गार्डेन गेस्ट हाउस में नानामऊ गांव निवासी रामचंद्र के पुत्र रवींद्र बारात लेकर पहुंचे थे। वहीं, गढ़ेवा गांव निवासी रूप चंद्र पुत्री कामना और जनातियाें के साथ पहुंचे थे। द्वारचार के बाद जनाती और बराती भोजन कर रहे थे।

तभी इमरती बांट रहे लड़की पक्ष के मोहन निवासी नदीहा और डिग्गा निवासी गढ़ेवा से कुछ युवकों ने दोना मांगा। भीड़ के कारण इमरती न देने पर युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आधा दर्जन युवकों ने एकाएक पिटाई शुरू कर दी। मोहन और डिग्गा के मुताबिक युवक नशे में भी धुत थे। कुछ वरिष्ठजनों ने रोकना चाहा तो युवकों ने गेस्टहाउस से बाहर निकलकर ईंट-गुम्मे चलाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


आनन-फानन में मामले की सूचना 100 नंबर पुलिस को दी।  पुलिस को सायरन बजते मारपीट करने वाले युवक अंधेरा का लाभ उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने युवकों की जानकारी चाही तो कोई भी युवकों की पहचान नहीं बता सका।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें