फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत

Sun, 04 Mar 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिंद नदी के किनारे जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 कोतवाली घाटमपुर और पुलिस चौकी साढ़ इलाके में अलग-अलग स्थानों पर हुए दो हादसों में एक वृद्धा और एक सेवानिवृत्त वायुसैनिक की मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पहला हादसा मूसानगर रोड पर स्थित श्रीनगर गांव में हुआ। गांव निवासी सावित्री देवी (60) पत्नी रमेश सुबह रोड पार कर रही थी। तभी, तेज रफ्तार में निकला बाइक सवार उसे टक्कर मारता निकल गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे कानपुर रेफर कर दिया। उर्सला अस्पताल में इलाज के दौरान सावित्री देवी की मौत हो गई।

दूसरा हादसा पुलिस चौकी साढ़ के गोपालपुर गांव के पास हुआ। भीतरगांव समाचार प्रतिनिधि के अनुसार गड़रियनपुर (बिरहर) निवासी सीताराम पाल (72) रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मचारी थे। शनिवार की सुबह वह घर से मोपेड पर बैठकर सब्जी खरीदने गोपालपुर गांव की बाजार जा रहे थे। जैसे ही बिरहर और गोपालपुर गांवों के बीच स्थित रिंद नदी के पास पहुंचे। तभी कोई अज्ञात वाहन उनको टक्कर मारकर निकल गया। सीताराम मोपेड समेत नदी के किनारे गहरे खड्ढ में जा गिरे। वह कई घंटे तक खड्ड में ही पड़े रहे लेकिन, किसी की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन


इधर, पत्नी त्रिवेणी देवी ने बताया कि जब उसके पति काफी देर तक वापस घर नहीं लौटे तो उसने उनके मोबाइल पर फोन पर किया लेकिन, घंटी बजती रही। जानकारी होने पर सीताराम का बटाईदार प्रभूदयाल उनको ढूंढने के लिए निकला। वह जा रहा था तभी मोबाइल की घंटी सुनकर उसने खड्ड की तरफ देखा तो उसके होश उड़ गए। खड्ड में सीताराम और उनकी मोपेड पड़े थे और उनकी जेब में पड़े मोबाइल की घंटी बज रही थी। उसने इसकी सूचना पुलिस और घरवालों को दी।

साथ ही वह सीताराम को खड्ड से उठाकर ऊपर लाया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हेलमेट न लगाए होने से सीताराम के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जानकारी होने पर मृतक परिजन और गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। सभी एक ही बात कह रहे थे कि यदि समय से हादसे की जानकारी हो गई होती तो शायद सीताराम की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें