फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से दो की मौत, दो झुलसे

Tue, 29 May 2018 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों के पास पहुंचे तहसीलदार बिल्हौर।
विज्ञापन
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र में तीन अलग-अलग बिजली गिरने की घटनाओं में एक बीएससी छात्र और एक चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो युवक झुलस गए। घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी शिवराजपुर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर बाद शिवराजपुर क्षेत्र में आई तेज आंधी-पानी के दौरान तेज गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के बीच बिजली गिरने से मुंहपोछा गांव निवासी अनुराग यादव (18) पुत्र जयवीर यादव की मौके पर मौत हो गई। अनुराग बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। वहीं दूसरी घटना में बिजली गिरने से सिहुरामऊ के रोहित और सरवन गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

चौबेपुर समाचार प्रतिनिधि के अनुसार, डिगरापुर गांव निवासी रामशंकर यादव (60) सोमवार शाम  मवेशियों को चराने के लिए खेतों पर गए थे। तभी करीब चार बजे बूंदाबांदी के दौरान बिजली रामशंकर पर आ गिरी। घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें