फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली शिवली पुलिस ने वाहन चेकिंग के समय एक युवक को बिना कागजात की बाइक के साथ पकड़ा। इसी के साथ पुलिस ने चार बाइक और बरामद कर एक युवक को पकड़ा है। थाना पुलिस का कहना है कि यह पांचों बाइक चोरी की है। जिनको बेंचने का प्रयास किया जा रहा था। कि तभी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन


कोतवाली शिवली पुलिस  के थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, एसआई राकेश पांडेय, एसआई रोशन सिंह, एचसीपी विजय बहादुर सिंह, कृष्ण नारायन सिंह, राजेंद्र सिंह के साथ रूरा तिराहे पर रविवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे कि तभी तेज गति से रूरा की तरफ से एक बाइक सवार युवक तेजी से आया। इस पर पुलिस ने रोककर कागजात मांगे। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक ने अपना नाम जैकी उर्फ जयकिशन निवासी साकेत नगर शिवली बताया और बाइक को चोरी का बताया।

पुलिस ने जैकी के बताने पर साकेत नगर के ही लालजी पांडेय के घर से चार और बाइकें पकड़ी, जो गैर जनपद से चोरी की बताई जा रही है। पुलिस ने जयकिशन व लालजी को गिरफ्तार कर लिया। थाना पुलिस के मुताबिक इन चोरी के बाइकों के कागजात बनवाने का काम अरविंद प्रजापति साकेत नगर करता है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें