फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मरीज को जबरन उठाने का प्रयास

Wed, 01 Mar 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल के आकस्मिक वार्ड में भर्ती एक मासूम को जबरन ले जाने वाले युवक के पकड़े जाने पर नए गोरखधंधे का खुलासा हुआ। परिजनों के पकड़ने पर पता चला कि उक्त युवक एक निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती करवाने के लिए जबरन लेकर जा रहा था। हंगामा होने पर अस्पताल के डाक्टरों ने मामला शांत करवा दिया। उधर, अस्पताल अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे की हेड इंजरी के चलते उसको भर्ती किया गया है। दोपहर में एक युवक द्वारा जबरन ले जाए जाने की सूचना मिली है। पुलिस को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




मंगलपुर थाना क्षेत्र के जुरिया गांव निवासी रणजीत सिंह का पुत्र प्रदुम्न (एक वर्ष) सोमवार को छत से गिरकर घायल हो गया था। जिला अस्पताल में आने पर उसे आकस्मिक कक्ष के बेड नंबर-5 में भर्ती किया गया। मंगलवार की दोपहर एक युवक वार्ड में पहुंचा। उक्त युवक बच्चे का वीगो निकालकर फेंक दिया और उसे ले जाने लगा। पास में बैठी बुआ गायत्री कुछ समझ पाती, तबतक युवक बोला कि यहां बच्चे का इलाज अच्छा नहीं होगा।


इसको मेरे साथ ले चलो, नवीपुर के एक निजी नर्सिंग में होम में ले चलो। बच्चे के हाथ में लगे वीगो की जगह से खून बहने  लगा। परिजन घबरा गए और शोर मचा दिया। मौके पर दादा व लड़के पिता भी पहुंचे। उन्होंने युवक से आपत्ति जताई तो वह उनसे भिड़ गया। मामला बिगड़ते देखकर युवक भागने की कोशिश करने लगा। वहां से गुजर रहे यूपी100 के सिपाहियों ने जानकारी ली तो युवक गुमराह करके कार से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें