फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में दुकानों में घुसा ट्राला ट्रक

Tue, 27 Dec 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
ट्रक के दुकान में घुसने से क्षतिग्रस्त सामान।
विज्ञापन
कस्बे के मुख्य चौराहे पर ट्रक दूसरे वाहन से टकराने के बाद रोड किनारे स्थित दो दुकानों में जा घुसा। संयोग से दुकानों के भीतर कोई नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन


सोमवार की भोर पांच बजे के आसपास घना कोहरा गिर रहा था। तभी मुगल रोड पर एक ट्रोला ट्रक कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचा। तभी, विपरीत दिशा से दूसरा ट्रक आ गया। घने कोहरे में एक-दूसरे को न देख पाने से उनमें टक्कर हो गई। टक्कर लगने से ट्राला ट्रक चौराहे के कोने पर स्थित आरिफ की कोल्ड ड्रिंक और प्रोविजन स्टोर में जा घुसा। इस दौरान उसकी चपेट में जयप्रकाश की दुकान आ गई। दुकानदारों ने बताया कि उनका हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाले ट्रक को उसका चालक लेकर फरार हो गया। उधर दुकानों के भीतर घुसे ट्राला ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उसके चालक को चोट आई है, जिसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। चौराहे के आसपास रहने वाले लोगों और दुकानदारों ने बताया कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ। बताया कि संयोग से दोनों दुकानों के आसपास कोई लेटा नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुकानदारों ने बताया कि मुख्य चौराहे के पास कोई संकेतक न होने से आए दिन वाहन टकराते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें