अकबरपुर कस्बे में बीच बस्ती में सोमवार रात अवैध किराना गोदाम में लगी आग से हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
अकबरपुर के वार्र्ड नंबर 3 नयागंज मोहल्ला में इरशाद खान के मकान में ऊपरी हिस्से में चार कमरों में किराने का गोदाम बनाकर सामान जमा किया गया था। इस मकान को संदीप अवस्थी किराए पर लिए हैं। रात 8:30 बजे मोमबत्ती से आग लग गई।
गली में बने गोदाम के अंदर दमकल गाड़ियां नहीं पहुंच पाने से फायर कर्मियों को मुश्किलें हुईं। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। एसओ अकबरपुर अरविंद सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला।