फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककवन क्रासिंग पर ट्रक फंसने से फाटक टूटा, जाम

Fri, 19 Feb 2016 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ककवन रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार सुबह एक ट्रक के फंसने से गेट टूट गया। जाम लगने से वाहनों की कतार लग गई। वहीं कानपुर-फर्रुखाबाद लाइन की सभी गाड़ियों को कासन देकर रवाना किया गया। ट्रेनों को आउटर पर 5-10 मिनट तक रोकी गईं।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 8:40 बजे ककवन रोड रेलवे क्रासिंग पर मौरंग लदा ट्रक क्रासिंग पार करते समय रेलवे फाटक में फंस गया।

देखते ही देखते रेलवे फाटक टूट गया। ट्रक चालक के भागने के बाद बिल्हौर-रसूलाबाद मार्ग सहित कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट की ट्रेनें जहां की जहां खड़ी हो गईं।
विज्ञापन


दो घंटे बाद कन्नौज आरपीएफ थाने से आए सिपाहियों ने ट्रक को ट्रैक से हटाकर आगे बढ़वाया। इंजीनियर करीब पांच बजे रेल गेट को दुरुस्त कर पाए।

इस दौरान मालगाड़ी सहित सभी ट्रेनें आउटर पर 5 से 10 मिनट तक रोकर कर रवाना की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें