हादसे में क्षतिग्रस्त हुए ट्राला-ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र में निन्हौरा गांव के पास मुगलरोड पर मंगलवार की रात दो ट्राला ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों की मौत हो गई। एक क्लीनर भी जख्मी हो गया। उसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं एक अन्य ट्राला ट्रक क्षतिग्रस्त वाहनों से बचने के फेर में बेकाबू होकर खड्ड में पलट गया।
थाना इंचार्ज अतर सिंह यादव ने बताया कि पंजाब से सिलीगुड़ी जा रहे ट्राला ट्रक की सामने से आ रहे एक अन्य ट्राला ट्रक में टकरा गई। इसमें चालक पंजाब के फिरोजपुर निवासी मदनलाल और जालौन के पांडेपुर-आटा निवासी अनार सिंह की मौत हो गई। वहीं क्लीनर फिरोजपुर के ही पोलह (23) को सीएचसी लाया गया, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।