फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसले से क्षुब्ध शिक्षामित्रों ने किया हाईवे जाम

Fri, 28 Jul 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नारेबाजी करते हाईवे की ओर जाते शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले से क्षुब्ध शिक्षामित्रों का धरना गुरुवार को भी कलेक्ट्रेट में जारी रहा। दोपहर बाद तक प्रशासनिक अफसर उनके हालात जानने नहीं पहुंचे तो शिक्षामित्रों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए शिक्षामित्र पैदल मार्च करते हुए कालपी हाईवे पर पहुंच गए। इसके बाद हाईवे जाम कर प्रदेश व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ अकबरपुर दिनेश कुमार सिंह ने उन्हें समझाकर जाम खुलवाया। हंगामे के चलते करीब आधे घंटे हाईवे जाम रहा जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।  
विज्ञापन


मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद कर दिया था। इससे शिक्षामित्र अपने भविष्य को लेकर परेशान हैं। जिले में 1231 शिक्षामित्रों का समायोजन हो चुका था। जबकि 681 समायोजन की बांट जोह रहे थे। फैसले के बाद शिक्षामित्रों ने अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। धरनास्थल पर शिक्षामित्र संगठन के नेताओं ने भाषण देकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। संगठन के जिलाध्यक्ष शयाम सिंह भदौरिया ने कहा कि अब वह शिक्षक नहीं रहे, इसलिए चुप नहीं बैठेंगे। आदेश पर पुनर्याचिका की सुनवाई न की गई तो आंदोलन उग्र रुप ले सकता है। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह कहा कि शिक्षामित्रों के परिवार सड़क पर आ गए।

जिंदगी का कीमती समय परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने में लगा दिया। इसके बाद उन्हें सड़क पर खड़ा कर दिया गया। कहा कि अनिश्चित कालीन धरना चलता रहेगा। धरना के बाद शिक्षामित्र पैदल मार्च करते हुए माती बस स्टाप पर पहुंचे। वहां हाईवे पर जाम कर दिया। इससे हाईवे की दोनों लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गईं। इसकी सूचना पर सीओ दिनेश कुमार यादव, कोतवाल अकबरपुर संजय सिंह, लालपुर चौकी इंचार्ज दिग्गविजय सिंह, जैनपुर चौकी इंचार्ज दिनेश यादव आदि पहुंचे। सीओ ने शिक्षामित्रों को धैर्य से काम लेने व कानून हाथ में न लेने की सलाह दी। इसके बाद कहीं जाकर हाइवे से जाम हटा। इस मौके पर सुधीर तिवारी, ज्ञान सिंह, विवेक द्विवेदी, महेंद्र पाल सिंह, आशा पांडेय, हरमोहन सिंह, अजय त्रिपाठी, शशिभूषण सिंह, सुधीर तिवारी, ज्ञान सिंह, नयन सिंह, मनोज, रश्मि देवी, सनी भदौरिया, अनिल राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें