फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर में परौंख आ सकते हैं महामहिम

Fri, 28 Jul 2017 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झींझक स्टेशन पर महामहिम के बड़े भाई प्यारेलाल व परिजनों का स्वागत कर लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारत के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी नवंबर माह में अपने पैतृक गांव परौंख आ सकते हैं। गांव में विकास कार्य शुरू होने से इस संभावना को भी बल मिल रहा, लेकिन अधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इधर, गुरुवार की सुबह राष्ट्रपति शपथ ग्रहण समारोह से लौटे परिजनों का झींझक स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ।
विज्ञापन


 समारोह से लौटकर आए महामहिम के बड़े भाई प्यारेलाल ने बताया कि राष्ट्रपति भवन में मुलाकात के दौरान उन्होंने नवंबर में गांव आने के संकेत दिए हैं। कहा कि कोविंद गांव जरूर आएंगे। वह पैतृक गांव को कभी नहीं भूल सकते हैं। समारोह से लौटे व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे ने भी कहा कि वह नवंबर में जिले में आ सकते हैं। जबकि उनके करीबी साथी रहे हरिकिशोर वर्मा ने बताया कि वह जल्द ही उनसे मिलने राष्ट्रपति भवन जाएंगे। वहां उन्हें जिले में आने का आमंत्रण देने के साथ तारीख भी तय करवाकर आएंगे। इस संबंध में एसडीएम डेरापुर विजेता सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर विकास कार्य की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

समारोह में शामिल होकर आए उनके परिवार का झींझक स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। झींझक के लोगों ने उन्हें फूलमाला पहनाकर कोविंद जिंदाबाद के नारे लगाए। समारोह में शामिल होने कोविंद के बड़े भाई झींझक निवासी प्यारेलाल, भजीते पंकज व दीपक, शिवकुमार, भाभी विद्यावती व भतीजी हेमलता तथा कमलेश कुमारी गई थीं। गुरुवार को ऊंचाहार एक्सप्रेस से 6:35 मिनट पर प्यारेलाल, पंकज, दीपक व शिवकुमार लौट आए। उनके आने की सूचना पर झींझक के बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर स्वागत के लिए एकत्र थे। लोगों ने उन्हें फूल माला पहना कर स्वागत किया।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने पर बेहद खुशी हुई। कार्यक्रम में मौजूद होने के बाद भी विश्वास नहीं हो पा रहा था कि वह लोग उस कार्यक्रम में शामिल हैं। देश की बड़ी हस्तियों को बेहद करीब से देखने व उनसे मिलने का मौका मिला। भतीजे दीपक ने बताया कि उन्होंने पूरे राष्ट्रपति भवन में घूमकर आनंद लिया। स्वागत करने वालों में राजा गुप्ता, गोलू राजावत, बजरंगी अग्निहोत्री, सुधीश कुमार, मनोज सिंह, पंकज, अन्नू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें