फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसा ट्राला, चालक घायल

Tue, 24 Jan 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त खड़ा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विसायकपुर चौराहा के समीप हाईवे पर खड़े ट्रक में गोरखपुर से झांसी जा रहा ट्राला पीछे से जा घुसा। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हो  गया। वहीं परिचालक हादसे में बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची डायल 100  व चौकी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन



गोरखपुर से झांसी जा रहा ट्राला ट्रक रनियां के विसायकपुर चौराहा के समीप हाईवे किनारे खड़े  ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे ट्राला की केबिन क्षतिग्रस्त हो गई।


हादसे में चालक राजन (24) पुत्र बालकरन निवासी गौरनबाजार गोरखपुर  केबिन में बुरी तरह फंस गया। लोगों ने केबिन काटकर बाहर निकाला। तब  तक चालक राजन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



हादसे में परिचालक सुनील बाल-बाल  बच गया। लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने  घायलों को अस्पताल भेजा। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि हाईवे  पर खड़े ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें