फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेख रखने की अलमारियों में पान की पीक, भड़के सीडीओ

Tue, 24 Jan 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास भवन स्थित स्वच्छता कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीडीओ ने सोमवार को  विकास भवन का फिर से औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता कंट्रोल रूम का जायजा लिया। वहीं गैलरी में अभिलेख रखने की अलमारियों पर पान की पीक व गंदगी मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन



विकास भवन कार्यालयों की हकीकत जांचने निकले सीडीओ कृष्ण कुमार गुप्त ने विकलांग जन विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक नि:शक्त के जमीन पर बैठने पर उन्होंने आपत्ति जताई।


सीडीओ ने विकलांग जन विकास अधिकारी शिव सिंह से आने वाले विकलांगों के बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। वहीं, राजपुर ब्लाक के सिमटामऊ गांव निवासी विकलांग सरमन ने सीडीओ से उंगलियों की निशक्तता के चलते आधार कार्ड न बनाए जाने की समस्या बताई।
विज्ञापन



इस पर सीडीओ ने समस्या समाधान कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्वच्छता कंट्रोल रूम का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेख जांचे। वहीं विकास भवन गैलरी में समाज कल्याण कार्यालय के अभिलेख रखने की अलमारी में पान की पीक मिलने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें