फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुल पर ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, हादसा टला

Thu, 28 Jan 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर क्षेत्र के शिवराजपुर-शिवली मार्ग पर भौसाना गांव के सामने निचली गंग नहर के निकट मंगलवार की देरशाम ट्रैक्टर ट्राली पलटने से बड़ा हादसा होते बचा।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रैक्टर सवार लोगों को सकुशल निकाल कर घर भेजा। शिवराजपुर क्षेत्र के रवालालपुर गांव के दो दर्जन लोग ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर शोभन मंदिर गए थे।

वहां से वापसी के दौरान शिवराजपुर-शिवली मार्ग भौसाना गांव के सामने नहर पुलिस के पास गाड़ी बैक करने के दौरान अनियंत्रित ट्राली गड्ढे में जा गिरी। ट्रैक्टर ट्राली गिरते ही उसमें सवार ग्रामीणों मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में करीब दो दर्जन लोग सवार थे।
विज्ञापन


ट्राली में पुआल बिछा होने से लोग बाल-बाल बच गए। इससे एक घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें