फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

Fri, 08 Jan 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर के एक भट्ठे से ईंटे लादकर जा रहे ट्रैक्टर का टायर फट जाने से ट्रैक्टर चालक समेत यमुना नदी में गिर गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।  
विज्ञापन



थाना व कसबा कदौरा (जालौन) निवासी अनुज कुमार (35) ट्रैक्टर में ईंटें लादकर घाटमपुर से कुरारा (हमीरपुर) जा रहा था।

शाम को जैसे ही वह यमुना नदी के पुल के ऊपर पहुंचा। तभी अचानक ट्रैक्टर का पहिया बर्स्ट हो गया।

टायर फटते ही ट्रैक्टर मय ट्राली और चालक के पुल की रेलिंग तोड़ते हुए यमुना नदी में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके मौत हो गई।

सजेती और हमीपुर (दोनों) जगह की पुलिस मौके पर पहुंची। सजेती थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल हमीरपुर के सीमा क्षेत्र में है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें