फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महनीपुर में विवाहिता की कीचड़ से सनी लाश मिली

Fri, 08 Jan 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव पुलिस चौकी साढ़ के महनीपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में उसके घर के करीब एक खेत में कीचड़ से सनी लाश मिली।
विज्ञापन


मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महनीपुर (साढ़) निवासी विजय यादव की पत्नी बिटोला देवी (26) की शादी जून 2012 में हुई थी। उसका मायका मेरापुर कोतवाली हमीरपुर में है। बिटोला के दो बच्चे मधू (3) और आदेश उर्फ छोटू (2) हैं।

भाई ज्ञान सिंह पुत्र कल्लू सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बिटोला देवी के पति ने उसको फोन पर सूचना दी कि तुम्हारी बहन कहीं चली गई है।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुवार की सुबह उसके दूसरे बहनोई प्रमोद कुमार यादव निवासी तिवारीपुर (साढ़) ने बिटोला की गांव के बाहर लाश मिलने की सूचना दी।

छोटे बहनोई की सूचना पर बिटोला देवी के मायके से बड़ी संख्या में लोग महनीपुर पहुंच गए। उन्होंने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने ससुराल वालों से हाथापाई भी की।
विज्ञापन


यह देख ससुराल वाले घर में ताला बंदकर भाग निकले। इधर, पुलिस पहुंची तो मायके पक्ष के लोगों ने लाश उठाने को लेकर फिर हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई।

टीम ने कीचड़ में पड़े शव को बाहर निकालने के बाद पड़ताल की। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टा मामला संदिग्ध है।

बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बताया कि आरोप के आधार पर पति को हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें