मेला में उमड़ी भीड़, लगे हवाई झूले, महिलाओं ने की खरीदारी।
- फोटो : अमर उजाला
विकासखंड मलासा के अकोढ़ी गांव में कजरी मेला के दौरान दंगल के दूसरे दिन शनिवार को 15 कुश्तियां संपन्न हुईं। रविवार को अंतिम दिन फाइनल कुश्ती होगी। वहीं मेला में महिलाओं, बच्चों समेत क्षेत्र के लोगों ने जमकर खरीददारी की झूलों का लुत्फ उठाया।
पहली कुश्ती में रूरा के रवि ने जरैलापुर के सलमान को हराया। इसके बाद बम्हनौती के नियामत ने घाटमपुर के अनिल को हराया। वहीं दुल्लापुर के सर्वेंद्र और सीधामऊ के हरिओम की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
घाटमपुर के सल्हू और बम्हनौती के सुल्तान ने भी दांवपेंच के रोमांचकारी प्रदर्शन किए। ग्रामप्रधान राजकुमार त्रिवेदी ने बताया कि विजेता पहलवानों को इनाम देकर विदाई दी जाएगी।