फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर स्कार्पियो लूटने वाले तीन बदमाश धरे गए

Sat, 22 Jul 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ध्‍ारे गए बदमाश्‍ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायपुर कस्बे के पास हाईवे पर गत गुरुवार की देररात बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्कार्पियो लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके पांच घंटे के बाद तीनों बदमाशों को दबोचा। साथ ही गाड़ी बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


मऊ जिले के मोहम्दाबाद निवासी ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को बताया कि वह और उनके पांच साथी गुरुवार की रात को मथुरा से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। रायपुर पुल के पास उन्होंने लघुशंका करने के लिए हाईवे किनारे गाड़ी रोकी थी। तभी काली पल्सर सवार तीन बदमाश आए और अचानक लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने असलहे के बल पर स्कार्पियो लूट ली और फिर फरार हो गए।

उन्होंने राहगीरों की मदद से डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके कुछ ही देर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस का दावा है कि सिहुराभवन गांव के पास सफेद रंग की स्कार्पियो और काली पल्सर सवार युवक दिखाई पड़े। रोकने पर वह भागने लगे। उन्हें दौड़ाया तो स्कार्पियो डिवाइडर से टकरा गई। बदमाश स्कार्पियो छोड़कर पैदल भागने की कोशिश, लेकिन दो बदमाश पकड़े गए। इसके बाद उनकी निशानदेही तीसरे बदमाश को भी धर दबोचा गया।
विज्ञापन


एएसपी अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में युवकों ने अपने नाम शान मोहम्मद निवासी हबीबनगर रायपुर, दीपक सिंह निवासी रायपुर व आदर्श सिंह निवासी धंजुआ थाना अकबरपुर बताए हैं। एएसपी ने बताया कि आरोपियों के पास से लूटी गई स्कार्पियो, पल्सर मोटर साइकिल, दो हजार रुपए व दो तमंचे और तीन कारतूस 315 बोर के बरामद हुए हैं। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की है। हालांकि पुलिस के खुलासे पर वादी ने सवालिया निशान लगा दिए। वादी ने पकड़े गए लुटेरों को पहचानने से इंकार कर दिया है। अकबरपुर कोतवाल संजय सिंह का कहना कि तीनों बदमाशों के खिलाफ लूट और माल बरामदगी की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें