रामनाथ कोविंद के पैृतक गांव परौंख में सुबह से ही जश्र का माहौल था। गांव में डीजे लगाकर युवाओं की टोली भजन व फिल्मी गीतों में थिरकती रही। शाम को परिणाम आते ही आतिशबाजी छुड़ाने के साथ लड्डू बांटकर खुशी मनाई। इसी तरह से झींझक में रहने वाले उनके परिवार के लोग भी खुशी से नाचते रहे। यहां भी पटाखे छुुड़ाने के साथ मिठाई बांट कर जीत का जश्र मनाया गया।
डेरापुर ब्लाक के परौंख गांव की पगडंडियों से निकल कर रायसीना हिल्स पहुंचने वाले महामहिम रामनाथ कोङ्क्षवद के गांव के लोग उनकी सफलता पर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। गुरुवार को आने वाले परिणाम पर गांव के लोग सुबह से ही नजर लगाए थे। कोविंद की फोटो वाले बैनर को लेकर युवाओं की टोली गांव के गलियों में घूमी। इसके बाद जैसे ही परिणाम आया लोगों की खुशी दोगुनी हो गई। पूरा गांव जश्र में डूब गया।
युवा डीजे में फिल्मी गीतों की धुनों पर झूम उठे। कई लोगों ने डीजे की व्यवस्था की थी। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराने के साथ बधाई देते रहे। युवा आतिशबाजी दाग कर खुशी जताई। इसी तरह से झींझक के ओमनगर मोहल्ला में रहने वाले उनके भाई प्यारेलाल के यहां कस्बे के लोग एकत्र हुए थे। परिणाम आने का इंतजार किया जा रहा था। दोपहर बाद जैसे ही परिणाम आया लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भतीजे, भतीजी आदि तो खुशी से नाचने लगे। पूरे मोहल्ले में मिठाइयां बांटी गईं। बैंडबाजा के साथ डीजे में लोग जमकर थिरके।
पटाखे फोड़कर खुशी मनाई गई। इसके साथ ही रसूलाबाद, रनियां, गजनेर, सरवनखेड़ा, अकबरपुर व मुुंगीसापुर आदि पूरे जिले में भाजपाइयों ने मिठाई बांटकर जश्र मनाया। परौंख में ग्रामीणों के साथ खुशी मनाने के लिए भाजपा के जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्रिहोत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, मदन पांडेय, अविनाश सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह गुड्डन, डॉ. विवेक द्विवेदी आदि भाजपाई वहां पहुंचे थे। भाजपाइयों ने ग्रामीणों का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी।