चौबेपुर क्षेत्र के जगुआपुरवा गांव के पास जंगल में मंगलवार की रात चोरी की मोटर साइकिलें समेत तीन लोगों को पुलिस धर दबोचा।
इनके कब्जे से चार बाइक बरामद हुई है। बुधवार को एसएसपी के सामने पेशी के बाद चोरों को जेल भेज दिया गया।
मुखबिर की सूचना के बाद जगुआपुरवा जंगल में पुलिस ने छापा मारा।
उपनिरीक्षक राकेश बहादुर सिंह, राजेश दुबे हमराही सिपाहियों के संग पहुंच घेराबंदी की। भागने का प्रयास कर रहे चोरों ने दबोच लिया गया।
पकड़े गए लोगों ने अपने नाम अरविंद शर्मा निवासी भिखारीपुर, मोहन कंजड़ निवासी तमसाहा और दिनेश यादव निवासी पचासी चौबेपुर बताए।
पुलिस ने दो पैसन, एक हीरो डीलक्स और एक हीरो हांडा स्प्लेडर बाइक बरामद की। दूसरी ओर पकड़ गए लोगों के परिजनों के मुताबिक मामला पूरी तरह से गलत है, उन्हें गलत ढंग से फंसाया गया है।