फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते के फीते से लटका मिला युवक का शव

Sat, 15 Apr 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रूरा थाना क्षेत्र के गदनपुर गांव में शुक्रवार को एक युवक का शव कमरे के कुंडे से जूते के फीते के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


गदनपुर गांव निवासी राजेश उर्फ  खन्ना के 18 वर्षीय पुत्र पूतन कश्यप का शव कमरे के कुंडे से जूते के फ ीते से लटका हुआ मिला। पिता राजेश ने बताया कि उसके दो बेटे भठिंडा में प्राईवेट नौकरी करते हैं और उसकी मां भी उसके साथ ही रहती है। कुछ दिन पहले उसका बड़ा बेटा पूतन गांव आया था।


वहीं, स्थानीय लोगाें के  मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते उसने फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह किसी लड़की से लव मैरिज करना चाहता था पर उसके पिता इस शादी के खिलाफ  थे। इसकी वजह से गुरुवार की रात को राजेश ने शराब के नशे में पिता से झगड़ा भी किया था। थानाध्यक्ष बीएस पोनिया ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर और चीजें भी साफ हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें