रामनवमी पर अकबरपुर में जवारा विसर्जन यात्रा निकलने को लेकर हुए विवाद में प्रशासनिक अधिकारियों पर ढिलाई का आरोप लगाकर अकबरपुर रनियां की विधायक प्रतिभा शुक्ला कानपुर में डीआईजी से मिली।
उन्होेंने डीआईजी कानपुर राजेश डी मोडक को शिकायती पत्र देकर कहा कि जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर दिए गए हैं। उनको गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है। जबकि घटना में कार्यकर्ता रामजी मिश्रा घायल हैं।
विधायक ने मांग की कि इस पूरे मामले की जांच दूसरे जिले की पुलिस से करवाई जाए। उन्होेेंने अकबरपुर इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। विधायक के साथ पहुंचे पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि निर्दोष लोगों के मुकदमे वापस किए जाएं। वहीं, एसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि अकबरपुर की घटना की जांच शिवली इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह कर रहे हैं। निर्दोष लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी।