कस्बे में सोमवार रात दो समुदायों के बीच हुई मारपीट और आगजनी के मामले में जवाबी एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं तनाव की स्थिति को देखते हुए मंगलवार को भी क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में बताई है।
इधर घटना में एक पक्ष के 25 लोगों को नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। वहीं दूसरे पक्ष के सात लोगों को नामजद किया गया है।
भोगनीपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक अनूप कुमार दुबे ने बताया कि अमरौधा के मिश्राना मोहाल निवासी अरविंद कुमार ने हसन शाह, साबिर, साकिर, जाबिर उर्फ मंगू, कल्लू, हसन, बफाती, किचराना, भोंदू, छोटे, अनीश, सानू, हलीम, बाबूशाह, इरशाद, लाल खां, नईम, कमरुद्दीन, डा. अच्छन, नाजिम, सुक्खर, आजाद, छुन्ना तालिब और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एफआईआर में मारपीट, जानलेवा हमला, फायरिंग, आगजनी के आरोप लगाए गए हैं। वहीं पुलिस ने 7-क्रिमिनल एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है।
इधर गढ़ी दरवाजा निवासी साबिर हुसैन ने बृजेश, कल्लू कश्यप, फैलू कश्यप, मलखान कश्यप, शंकर, बल्लू कश्यप, पच्चो कश्यप के खिलाफ मारपीट, आगजनी, अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।
एसडीएम हरिहरराम और डीएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने दूसरे दिन भी अमरौधा पहुंचकर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। क्षेत्र में पीएसी जवान और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।