फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर रेलवे कर्मी की मौत, दूसरा घायल

Mon, 27 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लालपुर रेलवे स्टेशन से ड्यूटी कर वापस मोपेड से घर जा रहे दो चतुर्थ श्रेणी रेलवे कर्मचारी अवैध कट पार करते समय ट्रक की चपेट में आ गए। दुर्घटना में एक कर्मी को ट्रक ने बुरी तरह कुचल गया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मोपेड सवार हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन


अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी राजकुमार उर्फ राजू (35) पुत्र स्व. प्यारेलाल और गजनेर क्षेत्र के डिलावलपुर निवासी लक्ष्मीप्रसाद (42) पुत्र जौहरी लालपुर रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी पद पर तैनात थे। रविवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद लक्ष्मी प्रसाद हेलमेट लगा कर साथी राजकुमार के साथ मोपेड से घर वापस जा रहा था।


लालपुर चौकी के पास दरगवां मोड़ पर बने अवैध कट से हाइवे पार करते समय कानपुर की ओर जा रहे मौरंग लदे ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे राजकुमार उर्फ राजू ट्रक के नीचे कुचलने से मौत हो गई। लक्ष्मीप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। लालपुर चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। घायल लक्ष्मीप्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज आदेश यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी सरिता देवी की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन



 सड़क दुर्घटना में मोपेड सवार मृतक रेलवे कर्मी राजकुमार उर्फ राजू मां रामप्यारी ने बताया कि उसके पिता की रेल हादसे में मौत हुई थी। उसे आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। राजकुमार की मौत की पर मां सहित पत्नी सरिता व इकलौती पुत्री स्नेहा का रो-रो कर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें