फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मारी,

Fri, 05 Jan 2018 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर खड़ा ट्रक और उसके बगल में क्षतिग्रस्त बोलेरो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घाटमपुर कस्बे में गुरुवार की दोपहर फिर एक बड़ा हादसा होते बचा। स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो कार में टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


   कस्बा निवासी बसंत सचान अपने परिवार के सदस्यों के साथ बोलेरो कार से कानपुर गए थे। दोपहर बाद वापस घाटमपुर लौटा। कस्बे के रेलवे स्टेशन रोड के सामने वह बोलेरो को घर की ओर मोड़ने लगा। तभी, जाम में खड़े ट्रक चालक ने जल्दी निकलने के चक्कर में लाइन तोड़कर विपरीत दिशा से ट्रक निकालने की कोशिश की। जहां ट्रक बसंत सचान की बोलेरो से जा टकराया। दुर्घटना में बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसका अगला टायर भी फट गया। यह देख लोगों ने ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़ पीटने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
   
इधर, बोलेरो चालक बसंत सचान ने बताया कि इसे संयोग ही कहा जाएगा कि ट्रक की जबरदस्त टक्कर लगने के बाद भी सभी लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहनों के भारी दबाव से मुख्य चौराहा और कानपुर रोड पर पूरे दिन जाम लगा रहता है। जल्दी निकलने की होड़ में ट्रक चालक लाइन तोड़कर निकलते हैं जिससे हादसे होते हैं। बताया कि बीते दिनों कूष्मांडा देवी मंदिर के सामने हुए ऐसे ही हादसे में डंपर ने भाई के साथ साइकिल से घर लौट रहे मासूम को कुचल दिया था। जाम लगाए लोगों की मांग थी कि जाम लगने पर भारी वाहनों को लाइन तोड़कर न निकलने दिया जाए। जिस पर  पुलिस ने भीड़ को व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिया था। लेकिन, चार दिन बाद ही पुलिस अपना वादा भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें