फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की हत्याकर शव सूखे कुएं में फेंका

Fri, 05 Jan 2018 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी रतनकांत पांडेय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राजपु थाना क्षेत्र में मुगलरोड के किनारे जैनपुर स्थित डाक बंगला परिसर के सूखे कुएं में एक ट्रक चालक की हत्याकर फेंका अर्धनग्न शव मिला है। चालक के  बदन पर कई चोट के निशान हैं। वहीं, चालक की मां ने हत्या की आशंका जताकर राजपुर पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, तहरीर में किसी को नामजद नहीं किया है। एसपी रतनकांत पांडेय ने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल लिये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गुरुवार को डाक बंगला परिसर में खेल रहे बच्चों से कुएं में शव पड़े होने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। सूखे कुएं में पड़े शव से दुर्गंध आ रही थी। जिससे कई दिन पहले हत्याकर फेंके जाने का अनुमान लगाया गया। मृतक के बदन पर सिर्फ जांघिया था, और बाकी कपड़े कुएं के नजदीक ही पड़े थे।  राजपुर, सट्टी और अमराहट थानों से पुलिस बल पहुंच गया।
दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद कुएं में रस्सा डालकर शव निकाला। शव की पहचान गांव के ही बलवीरसिंह की विधवा कालिंद्री ने अपने बेटे  कल्यान सिंह (30) के रूप में की,
विज्ञापन


बताया वह ट्रक चलाता था।  गत 1 जनवरी को ट्रक पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शव देखकर मृतक की मां और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। कालिंद्री ने बताया कि दो बेटियों संजना, अंजना और छोटे बेटे गोलू समेत पविार के भरण-पोषण का भार कल्यान पर था। वह अविवाहित था।

मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट बृजमोहन व रमेशचंद्र ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए सैंपल लिए गए हैं। थाना इंचार्ज रोशनलाल ने बताया कि गांव के ही एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। वारदात का जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें