फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से दस बीघा गेहूं फसल जलकर राख

Mon, 11 Apr 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

खेतों मेें घास-फूस जलाने के दौरान उठी चिंगारी से किसान के गेहूं खेत में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने अन्य खेतों की फसलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे चार किसानों की करीब दस बीघा गेहूं फसल जलकर राख हो गई। वहीं, स्थानीय लेखपाल ने क्षति आकलन किया है। जबकि, अन्य किसानों ने घास-फूस जला रहे किसान पर उनकी फसल जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

शिशुपाल सिंह पुत्र रघुनाथ निवासी कसौरा रविवार शाम अपने खेत के किनारे घास-फूस जला रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से शिशुपाल के गेहूं खेत में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग विकराल हो गई, जिससे आग ने मो. सलीम, इसरार, अनीसा, रामकुमार के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से पांचों किसानों के खेतों  में खड़ी करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना पर दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाई। वहीं, खेत जलने पर अन्य चार किसानों ने शिशुपाल पर फसल जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में मंगलपुर थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं को देखकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें