फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के विवाद में तमंचे से गोली चलाई

Thu, 24 Nov 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीएचसी से रेफर घायल नरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर गांव में बुधवार को सुबह खेत में सिंचाई को लेकर हुए विवाद के दौरान तमंचे से फायर कर दिया। इसमें दो लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।
विज्ञापन



गोपालपुर निवासी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के ही गजराज सिंह और इंद्रपाल शर्मा के नलकूप इर्दगिर्द ही हैं। बुधवार की सुबह उसके पिता नरेंद्र सिंह (50) ने गजराज सिंह के नलकूप से पानी लगाने के लिए इंद्रपाल शर्मा के खेत से जीन-पाइप बिछा दिए थे।


वहीं इंद्रपाल शर्मा के नलकूप से उनके ताऊ का पुत्र राघवेंद्र सिंह(22) अपने खेत में पानी लगाये था। अपने खेत में जीन-पाइप बिछे देखकर इंद्रपाल का पुत्र धीरू ने एतराज किया। गालीगलौज से मना करने पर धीरू ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे जख्मी होकर उसके पिता खेत में ही गिर गए। गोली चलने की आवाज सुनकर दूसरे खेत में पानी लगाये राघवेंद्र सिंह पहुंच गए।
विज्ञापन


धीऊ ने फिर फायर कर दिया। जिसके छर्रे लगने से वह भी जख्मी हो गए। तीसरी बार गोली न चलने पर धीरू भागने लगा। नतदीकी गांवों के लोगों ने पीछा करके डीघ गांव के पास पकड़ लिया। उसे देवीपुर चौकी के इंचार्ज दिनेश सिंह के हवाले कर दिया गया।


जानकारी होने पर डीएसपी डीके सिंह और कोतवाल राधामोहन दुबे भी पहुंच गये। घायलों को पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नरेंद्र सिंह को कानपुर हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाल ने कहा है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें