कैडिंल मार्च में शामिल छात्राएं -
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन दुर्घटना में मृतकों की आत्मशांति के लिए श्रृद्धांजलि कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहा। संदलपुर के कई विद्यालयों में श्रृद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं।
बुधवार की शाम नगर पालिका परिसर से कैंडल मार्च निकाला गया। सभासद रविशंकर आर्य, वीके मिश्र, ज्ञानसिंह, देवा यादव, श्रीप्रकाश द्विवेदी, स्वतंत्र कुमार, डॉ. पर्वतसिंह, बृजपाल सिंह, ज्ञानसिंह, हर्षिता सिंह प्रतीक्षा सचान, प्रशांत अवस्थी, एपी सिंह सिसोदिया आदि शामिल रहे।
संदलपुर के आर्य उज्ज्वल विद्यालय बिछियापुर, ज्ञानदीप अकादमी, लोकसेवी स्कूल और परिषदीय विद्यालयों में श्रद्धांजलि सभाएं की गईं। महेंद्र प्रताप, लालसिंह कुशवाहा, रमेश, लड्डन खान मौजूद रहे।