फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने देश और दूसरे ने प्रदेश को लूटा- निरजंन ज्योति

Wed, 15 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
सभा में बोलतीं साध्वी निरंजन ज्योति
विज्ञापन
भोगनीपुर क्षेत्र के देवराहट गांव में मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस-सपा गठबंधन को निशाना बनाया। कहा एक देश को लूटते रहे और दूसरे प्रदेश को लूटकर सैफई में ऐश करते रहे। उन्होंने भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपेक्षित विकास न होने के लिए सपा और बसपा जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवर्तन करके क्षेत्र के विकास में भागीदारी के लिए अब मौका है। सपा और बसपा बदले की भावना से काम करती हैं। भाजपा बदलाव भावना से काम करती है। भाजपा में चेहरों की कमी नहीं है। यहां चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। जबकि बसपा में केवल मायावती और सपा में केवल सैफई का यादव ही मुख्यमंत्री बन सकते हैं।


सपा में वस चले तो कोख में पल रहे बच्चे को भी सांसद का टिकट थमा दिया जाए। सभा की अध्यक्षता राहुलदेव अग्निहोत्री ने की और महामंत्री विद्यासागर त्रिपाठी व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने संचालन किया। पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया, अविनाश सिंह चौहान, मलखान सिंह, नीरज पांडेय, अंबरीश अग्निहोत्री, रामलाल निषाद, अखिलेश सोनकर, तारिक अंसारी, दिनेश मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। विनोद कटियार, कमल प्रकाश मेहरोत्रा, ओमनारायण गुप्ता, राजेंद्र निषाद, कौशल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें