फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधेश्वर धाम रवाना हुआ कांवरियों का जत्था

Tue, 21 Feb 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
मंगलपुर से कांवर लेकर जाते कांवरिये।
विज्ञापन

विज्ञापन
महाशिवरात्रि का पर्व 24 को है। इसके लिए शिवालयों में बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को कस्बे से लोधेश्वर महादेव के दर्शन करने के लिए कांवरियों का जत्था गाजे-बाजे और बमबम बोले के जयघोष के साथ रवाना हुआ। इस दौरान कांवर लेकर जा रहे लोगों को कस्बे के सैकड़ों लोगों ने विदा किया।
विज्ञापन


कांवर लेकर जा रहे मंगलपुर के लल्लू राजपूत, रवी सिंह, रामजी, राहुल, अशोक, छोटू, रमेश आदि ने बताया कि पहले वह कांवर लेकर बिठूर जाएंगे, जहां से जल लेकर लोधेश्वर पहुंच कर महादेव का जलाभिषेक कर वापस लौटेंगे। बिठूर के बाद यात्रा पैदल तय होगी। इस दौरान रामभरोसे राजपूत, राघवेंद्र सिंह, महेश कुमार, अनिल सिंह के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें