फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर जा रही मालगाड़ी के धुरे में उठीं चिंगारी

Sat, 06 Aug 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार मालगाड़ी के एक डिब्बे में क्षेत्र के धौरसलार हाल्ट स्टेशन के समीप सुबह करीब 11:40 बजे एकाएक चिंगारी उठने लगी।
विज्ञापन


रेल लाइन के सामांतर जीटी रोड से गुजर रहे पुलिस क्षेत्राधिकारी मुकेश प्रताप सिंह ने मालगाड़ी की बोगी के धुरे में उठ रही चिंगारी की जानकारी गार्ड को दी।

इसके बाद आनन-फानन में ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर गाड़ी रोकी। बिल्हौर स्टेशन अधीक्षक नवल किशोर ने बताया कि बैगन के ब्रेक ब्लाक में घृषण के कारण चिंगारी उठीं थीं, सूचना पर फौरन ट्रेन को रोकर ब्रेक आयल सहित धुरे की अन्य तकनीकी खराबियों को चालक ने दुरुस्त कर लिया। घटना से कोई भी ट्रेन विलंबित नहीं हुई सिर्फ आसपास की चार रेलवे क्रासिंग 20 से 35 मिनट तक बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें