फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ गिरने से अकबरपुर-माती रोड पर लगा जाम

Fri, 05 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माती रोड स्थित जिलाधिकारी आवास के पास सड़क पर गिरे पेड़ से लगा जाम का हाल।
विज्ञापन
अकबरपुर-माती रोड पर जिलाधिकारी आवास के पास गुरुवार की सुबह एक बबूल का पेड़ टूटकर गिर पड़ा। सड़क पर बीचोबीच पेड़ गिरने के कारण यातायात व्यवस्था करीब तीन घंटे तक बाधित रही। बाद में पेड़ काटकर हटाया गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका।
विज्ञापन


अकबरपुर से मुख्यालय जाने वाले माती संपर्क मार्ग पर गुरुवार की सुबह अचानक पेड़ गिरने से यात्रियों को जाम का सामना करना पड़ा। हालांकि जिस वक्त पेड़ गिरा उस वक्त रोड पर सन्नाटा था। पेड़ के कारण दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। स्थानीय लोग दूसरे कच्चे रास्ते से कई किमी का चक्कर लगाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं टेंपो आदि से सवारियां ढोने वाले वाहन जाम में फंसे तो उनमें बैठे लोग उतर कर और पैदल चलकर कचहरी व कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, तहसील, जिला जेल, कचहरी, विकास भवन, जिला अस्पताल, बीएसए दफ्तर समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों तक आने-जाने का यही मुख्य रास्ता है। इस वजह से तमाम नौकरीपेशा लोगों को भी जाम की दिक्कतों से जूझना पड़ा। कई स्कूली वाहन भी फंस गए। सूचना पाकर वन विभाग व यातायात पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को कटवाकर साइड में कराया। इसके बाद रास्ता साफ कराया गया। तब कहीं जाकर करीब 11.30 बजे रास्ता साफ हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें