फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने किया लेजम का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Fri, 11 Nov 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लेजम का प्रदर्शन करतीं गलुवापुर की छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरएसजीयू इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिताओं में 10 ब्लाकों के 670 बच्चे शामिल हुए। पहलेदिन ब्लाक डेरापुर के प्राथमिक विद्यालय गलुवापुर के बच्चों ने लेजम का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुक्रवार को भी प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन



बालक वर्ग की 50 मीटर दौड में मैथा के इरशाद प्रथम और झींझक के आफताब द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में अमरौधा की गोल्डी प्रथम झींझक की शालिनी द्वितीय, 100 मीटर बालक वर्ग में सरवनखेड़ा के रईश प्रथम, रसूलाबाद के जतिन द्वितीय रहे।


बालिका वर्ग में राजपुर की प्रीती प्रथम, अमरौधा की प्राची द्वितीय रही। जूनियर स्तर बालक गोला फेंक में राजपुर के देवेंद्र प्रथम, मलासा के विकास द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में डेरापुर की शिखा प्रथम, अमरौधा की शीलम द्वितीय रही।
विज्ञापन



इससे पूर्व विधान परिषद सदस्य दिलीप सिंह यादव ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। साथ ही डायट प्राचार्य बीबी सिंह और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद अल्ताफ ने कबूतर उड़ाये और ध्वजारोहण किया।


एशियन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और संत विवेकानंद स्कूल के बच्चों ने राष्ट्र गीत प्रस्तुत किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्राएं बैंड पर खेल ध्वनि बजाते हुए चलीं, उनके पीछे बच्चों ने सलामी दी।


विधान परिषद सदस्य दिलीप सिंह यादव ने कहा कि अन्य विषयों की तरह बच्चों के लिए खेल शिक्षा आवश्यक है। खेलों से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। गलुवापुर की प्रधानाध्यापक संगीता यादव और टीम कैप्टन को प्रतीक चिन्ह भेंट किये गए।


अकबरपुर के प्राथमिक विद्यालय सरसी और सरवनखेड़ा के पूर्वमाध्यमिक विद्यालय भदेसा और बैरी दरयाव के बच्चों के प्रदर्शन सराहे गए। इस अवसर पर अमरौधा के खंड शिक्षाधिकारी राजनारायण कुशवाहा, उदयनारायण, दीपेश ठाकुर, दिनेशबाबू, रवि द्विवेदी, जयपाल, सतीश, राजेंद्रबाबू, अजीतकुमार, ज्ञानप्रकाश सैनी, कपिल कटियार, सुनील सचान, बृजेश सचान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें