फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साबरमती एक्सप्रेस में हुआ प्रसव, जज्जा-बच्चा स्वस्थ

Mon, 06 Mar 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ट्रेन में लेटी प्रसूता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साबरमती एक्सप्रेस में गत शनिवार की रात एक महिला ने पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा को ट्रेन में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस कारण ट्रेन को 10 मिनट रोका गया।
विज्ञापन



मऊ जिले के इटौरा-चौबेपुर निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि अहमदाबाद से पत्नी सुमनदेवी (22) को लेकर साबरमती एक्सप्रेस से मऊ जा रहा था। पत्नी का भाई अखिलेश साथ था। कोच एस-6 में बर्थ-43 पर पत्नी लेटी थी।


उरई स्टेशन के पहले अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। सूचना उरई के स्टेशन मास्टर को दी गई। उन्होंने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल ले जाने की बात कही। इस बीच पत्नी को आराम मिलने पर वे लोग नहीं उतरे। ट्रेन के कालपी स्टेशन से आगे निकलते ही प्रसव हो गया। कोच में बैठी अन्य महिलाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन



उरई के स्टेशन मास्टर ने पुखरायां के सहायक स्टेशन मास्टर सुनीलकुमार को पहले ही जानकारी दे दी थी। उन्होंने ट्रेन आने के पहले ही सीएचसी से चिकित्सा कर्मियों को बुला लिया था।


पुखरायां स्टेशन पर ट्रेन रुकते स्टाफ नर्स विमला सचान ने जच्चा-बच्चा को चिकित्सा उपलब्ध कराई। डा. अनीताकुमारी ने बताया कि दोनाें स्वस्थ्य हैं। ट्रेन को रात में 10:10 से 10:20 तक रोका गया। फार्मासिस्ट जेएन सचान, वार्ड ब्वाय गोकुल प्रसाद, रमेशकुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें