फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में मासूम की मौत, चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 13 Apr 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
औनहां पुलिस चौकी के नुनारी बहादुरपुर गांव में तिलक समारोह में  सोमवार की देर रात हुई हर्ष फायरिंग में एक मासूम को अपनी जान गंवानी पड़ी। मासूम ने कानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। साथ ही एक रायफल जब्त की है। इधर, लापरवाही बरतने पर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार की देर रात कोतवाली शिवली की पुलिस चौकी औनहां के गांव नुनारी बहादुरपुर में शिव प्रकाश अग्निहोत्री के पुत्र श्याम जी अग्निहोत्री का तिलकोत्सव था। तिलक चढ़ाने के लिए लड़की पक्ष के लोग बह्मनौती गांव थाना बरौर से आए थे। इसी बीच करीब देर रात करीब 10.30 बजे तिलक के बीच हर्ष फायरिंग होने लगी।

फायरिंग से निकली एक गोली सामने आलोक (06) पुत्र रामकृष्ण कठेरिया के लग गई, जबकि दूसरी गोली रामकृष्ण के पैर के पंजे को छूकर एक गोली निकल गई। आलोक को गोली लगते ही कोहराम मच गया। बाद में घटना से नाराज मृतक आलोक पक्ष ने कुछ लोगों की पिटाई भी कर दी। शादी में देने के लिए आई कार का सीसा भी टूट गया। इधर इलाज के दौरान घायल आलोक की मौत हो गई।
विज्ञापन


आलोक के चाचा ओमप्रकाश कठेरिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि हर्ष फायरिंग व जान से मारने की नियत से फायरिंग की जा रही थी। इसमें किशरवल चौकी रनियां थाना अकबरपुर के रहने वाले दो सगे भाई विनोद कुमार व अवधेश कुमार पुत्र रामबालक व नुनारीबहादुरपुर के शिव प्रकाश अग्निहोत्री व श्यामजी अग्निहोत्री को मौके से पकड़ लिया गया।

इधर, पुलिस ने पकड़े गए चारो लोगों को जेल भेज दिया। इसकी धारा 302 पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इधर, औनहां चौकी प्रभारी राजीव कुमार को शिथिलता बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। घटना से गांव में तनाव पनप गया है। मौके पर पुलिस तैनात की गई है।

थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में शांति है। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, प्रभारी चौकी औनहॉ उपनिरीक्षक राजीव कुमार को लापरवाही बरते जाने में पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें