फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन्नी से लटकता मिला अधेड़ का शव

Sun, 26 Feb 2017 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन, पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव में शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव छत की धन्नी से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव की हालत देखकर हत्या का अनुमान लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



श्निवार को फत्तेपुर निवासी रमेशचंद्र गुप्ता (45) की पत्नी सुशीला ने बताया कि वह 23 फरवरी की शाम पुत्र प्रशांत (12) को साथ लेकर भोगनीपुर चली गई थी। वहां जेठ सुरेशचंद्र के बेटे अंशू की शादी थी। पति घर में अकेला था।


भोगनीपुर में घर में दो दरवाजे हैं। उनमें लगने वाले तालों की दो-दो चाबियां हैं। एक चॉबी वह ले गई थी। पिछला दरवाजा अंदर से बंद रहता था। मुख्य दरवाजा ताला लगे होने पर भी खुल जाता था, जिसकी जानकारी सिर्फ पति को ही थी।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह वापस आने पर मेन गेट में ताला लगा था। ताला खोलकर अंदर पहुंचने पर पति का शव बरामदे में धन्नी से लटका था। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे थाना इंचार्ज देवेश शुक्ल ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा था, उससे बदबू आ रही थी। अलबत्ता बदन पर चोट के निशान नजर नहीं आ रहे थे।
विज्ञापन



पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा। सूचना पर मृतक की विवाहिता पुत्री प्रिया भी आ गई। परिजन रोते-बिलखते रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें