फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांकी और भक्तिगीतों से शिवमय हुआ माहौल

Sun, 26 Feb 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सजीव झांकी में फूलों की होली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे की पुरानी बस्ती स्थित आनंदेश्वर मंदिर में शुक्रवार की रातभर भक्तिमय गीतों से सजीव झांकियों का प्रदर्शन हुआ। बड़े महादेवन मंदिर में भक्तिमय कीर्तनों को सुनकर श्रोताझूमते रहे।
विज्ञापन



शनिवार की सुबह समापन पर प्रसाद वितरण कराया गया। पुखरायां देहात के श्यामनगर स्थित दुर्गा मंदिर में शिव-जागरण संपन्न हुआ। मूसानगर कसबे के मंदिरों में ओम नम: शिवाय का जाप जारी रहा। इधर, शनिवार को हवन-पूजन के बाद भंडारे आयोजित किये गए।



शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर कस्बे में शिव बारात निकाली गई थी। आनंदेश्वर मंदिर में शिव पार्वती विवाह संपन्न हुआ। आरती के बाद आनंदेश्वर मंदिर की झांकी दर्शनों के खोली गई।
विज्ञापन




कानपुर की विनीत इंटरनेशनल पार्टी ग्रुप ने भक्तिमय गीतों पर झांकिया प्रदर्शित करना शुरू की तो दर्शक जयकारे लगाकर झूमने लगे। जिसमें श्रीकृष्ण और राधा की फूलों की होली, सुदामा चरित्र, हनुमानजी का बाल रूप और विशाल रूप, साईजी, काली देवी का दैत्य विनासक तांडव और शंकरजी का तांडव नृत्य प्रस्तुत किया गया।


शनिवार की सुबह राजकिशोर अग्रवाल, मदनलाल मिश्र, बलराम अग्रवाल आदि प्रसाद वितरण कराया। वहीं, बड़े महादेवन मंदिर में शाम को शिवजी का फूलों से शृंगार किया गया। कीर्तन स्थानीय गायक शीला, प्रियंका, रामबाबू सविता, उमादेवी, विजय और सोनू ने गाए।


सुबह मुन्ना पुजारी, मनोज गौड, विकास गौड, यदुनाथ यादव, दिलीप तूफानी, लल्ला तिवारी, लखन गोयल, राजकिशोर त्रिवेदी ने प्रसाद वितरण कराया। शास्त्री नगर स्थित महाकालेश्वर मंदिर में रामचरित मानस पाठ के समापन पर शनिवार को सुरेश तिवारी, अनुज तिवारी, कपिल सविता, अखिलेश तिवारी, उपेंद्र मिश्र आदि ने हलुआ का प्रसाद वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें